मैंने लोगों को अक्सर सोते हुए देखा है
मैंने लोगों को अक्सर सोते हुए देखा हैकोई तड़प रहा है सड़क पे पर उसकी तरफ अनदेखा करते देखा है
जो चिल्लाये सबसे ज्यादा उसकी बात को सच होते देखा है
लोगों को कोई बात अपने हिसाब से तोड़ते मरोड़ते देखा है
समाज के नाम पे अपनी बात लोगों पे थोपते हुए देखा है
मैंने लोगों को अक्सर सोते हुए देखा है...
स्वरोम
No comments:
Post a Comment